बिस्तर पर मिला महिला का शव, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका
महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। लिहाजा वह अपने घर में अकेली रहती थी।
जेएनएन, लुधियाना। साहनेवाल स्थित रामगढ़ इलाके के एक घर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, जिससे पुलिस दुष्कर्म की आशंका भी जता रही है।
जांच अधिकारी एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि मृतका पूनम देवी (40) मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। वह किस जिले से थी, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी और उसकी कोई संतान भी नहीं थी। लिहाजा वह अपने घर में अकेली रहती थी।
यह भी पढ़ें: पिता के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, छिपकर किया अंतिम संस्कार
शनिवार की रात वह घर में ही थी। रविवार सुबह उसकी पड़ोसन उसे बुलाने के लिए गई तो देखा कि दरवाजे पर कुंडी लगी हुई थी। उसने गेट खोलकर जब अंदर जाकर देखा तो पूनम का शव बिस्तर पर पड़ा था। इसके बाद पड़ोसन ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस को अभी तक महिला की हत्या करने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने घर से मिले मोबाइल से से उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
यह भी पढ़ें: घर से भागकर की थी शादी, पति ने किया बेइज्जत तो दे दी जान