Move to Jagran APP

Punjab Bye Election: तलवंडी खुर्द में कांग्रेसी और लिप समर्थकों में भिड़ंत, सराभा में भी हुई बहस

दाखा हलके में 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 05:17 PM (IST)
Punjab Bye Election: तलवंडी खुर्द में कांग्रेसी और लिप समर्थकों में भिड़ंत, सराभा में भी हुई बहस
Punjab Bye Election: तलवंडी खुर्द में कांग्रेसी और लिप समर्थकों में भिड़ंत, सराभा में भी हुई बहस

लुधियाना, जेएनएन। विधानसभा हलका दाखा में उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गर्इ है। दाखा में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। जैसे-जैसे दिन बीता, लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दाखा में 71.64 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

हलके में चुनाव के दौरान कुछ क्षेत्रों से माहौल गर्माने और कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। गांव तलवंडी खुर्द इलाके में कांग्रेस के सीनियर नेता कवंलजीत सिंह कडवल व समर्थकों की लोक इंसाफ पार्टी के समर्थकों के साथ भिड़ंत हुई है।

वहीं दाखा के गांव गोरसिया कादर बख्श में बिना मंजूरी कांग्रेसी नेता मेजर सिंह भैणी के घुसने पर लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि भैणी बिना मंजूरी बूथ में घुसकर इलेक्शन स्टाफ से बात कर रहे थे। इसके चलते कांग्रेसी और लिप वर्करों में बहसबाजी भी हुई। मतदान प्रक्रिया के दौरान शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली ने गांव गोरसिया के पोलिंग बूथ में अपने परिवार के साथ पहुंचे और वोट डाला। 

गांव सराभा में वोट डालने को लेकर कांग्रेसी और अकाली आमने-सामने आ गए। लेकिन उसी समय आसपास के लोग बीच में आ गए और विवाद खत्म करवाया।

चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी 220 मतदान केंद्रों के लिए करीब एक हजार चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया। दाखा हलके में 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

सराभा में पोलिंग बूथ के बाहर लगी मतदाताओं की कतारें।

शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अय्याली गांव गोरसिया में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।

विधानसभा हलके में कुल 1,84,306 जनरल वोटर हैं, जबकि 780 सर्विसेज वोटर हैं। उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार हैं और ईवीएम पर 12वां बटन नोटा है। हलके में 108 बूथों को संवदेनशील और 40 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। सभी बूथों के अंदर वीडियोग्राफी की गई, जबकि संवदेनशील व अति संवदेनशील 148 पोलिंग बूथों के बाहर भी वीडियोग्राफी करवाई गई।

डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने सभी उम्मीदवारों को हिदायतें जारी की थीं कि वह मतदान के लिए किसी को धमकाएं न। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। रिटर्निग अफसर अमरिंदर सिंह ने बताया कि लभगभग एक हजार कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाई थी। चुनाव के बाद ईवीएम को सुधार कॉलेज में बनाए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा और मतगणना वहीं होगी। 

ये उम्मीदवार हैं मैदान में

पार्टी                उम्मीदवार का नाम      चुनाव निशान

कांग्रेस                   संदीप संधू                    हाथ

शिअद                   मनप्रीत अयाली            तकड़ी

आप                      अमनदीप मोही             झाडू

लिप                     सुखदेव सिंह                 लेटरबाक्स

अपना पंजाब पार्टी  सिमरनदीप सिंह            बल्लेबाज

नेशनल जस्टिस पार्टी गुरजीत सिंह           ट्रैक्टर चलाता किसान

शिअद अमृतसर        जोगिंदर सिंह             ट्रक

आजाद                जयप्रकाश जैन              गैस सिलेंडर

आजाद                हरबंस सिंह                 फुटबॉल

आजाद                गुरदीप सिंह                टेलीविजिन

आजाद               बलदेव सिंह                 सिलाई मशीन 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.