पुरानी आटा चक्की की खुदाई करते समय लिफाफे में मिला रिवाॅल्वर और आठ कारतूस
गांव सेह में आटा चक्की की खुदाई करते समय प्लास्टिक के लिफाफे में 38 बोर का रिवाल्वर और 8 जिंदा कारतूस मिले हैं।
जेएनएन, समराला। गांव सेह में आटा चक्की की खुदाई करते समय प्लास्टिक के लिफाफे में 38 बोर का रिवाॅल्वर और 8 जिंदा कारतूस मिले हैं। रिवाॅल्वर और कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार सेह गांव के पाल सिंह ने गांव से ही एक पुरानी आटा चक्की खरीदी थी। इस आटा चक्की की खुदाई करते समय 38 बाेर की रिवाॅल्वर और आठ जिंदा कारतूत बरामद हुए। पाल सिंह इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। बरधालां चौकी के इंचार्ज बलवंत सिंह ने रिवॉल्वर और कारतूस कब्जे में मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध मे समराला के डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि पाल सिंह ने गांव में ही एक पुरानी आटा चक्की खरीदी थी। आटा चक्की की खुदाई करते समय उसको प्लास्टिक के लिफाफे में एक रिवाॅल्वर और आठ जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।