शादी के लिए नाबालिगा का अपहरण
जासं, लुधियाना : शादी के लिए नाबालिगा का अपहरण करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पु
जासं, लुधियाना :
शादी के लिए नाबालिगा का अपहरण करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी पहचान ढोलेवाल के भगवान नगर निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने इसी इलाके में रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि गत 28 दिसंबर 2016 को वो किसी काम से चंडीगढ़ गया था। उसी दिन वो वापस आया तो देखा कि उसकी साढ़े सोलह साल की बेटी घर से लापता है। आस-पड़ोस में छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
--
स्कूल गया बच्चा लापता
घर से स्कूल के लिए निकला बच्चा लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दी गई। ग्यासपुरा निवासी राज कुमार ने बताया कि उसका बेटा संजय कुमार (11) ग्यासपुरा के 33 फुटा रोड स्थित हरिकृष्ण नगर के जेएमडी स्कूल में पढ़ता है। गत 7 फरवरी की सुबह वो घर से स्कूल के लिए निकला। मगर न तो वो स्कूल गया और न ही वापस घर लौटा। उसे शक है कि किसी ने उसके बच्चे को अगवा कर बंधक बना रखा है।