बीच सड़क पर पुतला जलता छोड़ चलते बने
जासं, लुधियाना : केरल में आरएसएस नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार हो रहीं हत्याओं पर वि
जासं, लुधियाना : केरल में आरएसएस नेताओं व कार्यकर्ताओं की लगातार हो रहीं हत्याओं पर विरोध जताते हुए भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने केरल सरकार का पुतला जलाया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की देखरेख में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने खूब जोश से नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद बीच सड़क पर ही पुतले को जलता छोड़ पदाधिकारी चले गए। गनीमत रही कि दोपहर के चलते व्यस्त रहने वाली सड़क पर आवाजाही बेहद कम थी नहीं तो हादसा हो सकता था।
महेश शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों केरल के कन्नूर शहर में आरएसएस कार्यकर्ता सहित अब तक करीब 400 हत्याएं हो चुकी हैं। यह वामपंथियों की और से बौखलाहट में उठाया गया कदम है। देश में मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता के चलते विरोधी ताकतें प्रधानमंत्री के कदमों को रोकने के लिए सांप्रदायिक्ता का जहर घोलने का प्रयत्न कर रहे हैं। जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल, परमिन्द्र मेहता, महामंत्री रजनीश धीमान, मीडिया प्रमुख डॉ. सतीश कुमार,सुधीर कौड़ा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण गोयल, दमन कपूर, राजन पंथी, रवि बतरा, पुनीत शर्मा, अजय कुमार, दीपक गोयल, तरुण जैन, सचिव भरत जेठी, विक्त्रम खेरा, मनदीप मरवाहा, अश्वनी लाली, अनमोल संधू, राज कुमार मनु, वरुण जैन, अमित गोयल, अमित नागी, हरप्रीत बट्टू, जतिन शर्मा, विजय शर्मा, नरेश जैन दुग्गल, सिमर चंडोक, अमन शर्मा, ललित चौहान, करन गोगिया, कुशाग्र कश्यप, लक्की शर्मा, सूरज प्रताप, सौरव, रजत थापर, मनीष शर्मा, कपीश बंसल, जिमी वर्मा, रोबिन चुघ, गुरप्रीत भुल्लर, अजिन्द्र सिंह, विनीत बेहाल, दीपक जोहर उपस्थित रहे।