Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाया फंदा, गंभीर

जासं, लुधियाना : कैलाश सिनेमा के नजदीक एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदा लगा लिया। परिजनो

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 09:28 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाया फंदा, गंभीर
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाया फंदा, गंभीर

जासं, लुधियाना : कैलाश सिनेमा के नजदीक एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदा लगा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत मे महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक महिला के पास सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। महिला की पहचान शैली के रुप में हुई है।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार महिला के यहां कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी के चलते महिला ने कमरे मे फंदा लगा लिया। जब उसकी ननद छत पर गई तो उसने देखा कि महिला ने फंदा लगा रखा था। उसने शोर मचाकर परिजनों को इकट्ठा कर महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, थाना डिविजन नंबर-4 पुलिस प्रभारी ने कहा कि महिला अभी बयान देने की हालत मे नहीं है, लिहाजा अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.