महिला ने संबंध बनाने से मना किया तो दात मार किया घायल
जासं, लुधियाना: माणकवाल की स्टार कॉलोनी में एक महिला ने पड़ोसी से संबंध बनाने का विरोध कि
जासं, लुधियाना: माणकवाल की स्टार कॉलोनी में एक महिला ने पड़ोसी से संबंध बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के दात से हमलाकर घायल कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। उधर, सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस आरोपी परमिंदर सिंह और गुरजीत सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार से उसकी अच्छी बोलचाल व प्यार मोहब्बत था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे संबंध बनाने के लिए कहने लगा, जिसके चलते दो महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में अनबन रहने लगी। शुक्रवार दोपहर वो घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर में घुस कर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद वो फरार हो गए। इलाके के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर, जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।