देवा ओ देवा, गणपति देवा
जासं, जगराओं
राम नगर मुहल्ला की महिला संकीर्तन मंडली द्वारा गणपति उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय धार्मिक समागम शनिवार को गणपति मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले मंडल द्वारा संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्री गणपति जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस समागम की शुरुआत देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन से की। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी सांझी की। जयकारो के बीच गणपति प्रतिमा सतलुज दरिया में विसर्जित की।
इस मौके पर नगर कौसिल जगराओं के प्रधान बलदेव कृष्ण धीर, संकीर्तन मंडल की वीना गुप्ता, उषा रानी, सुषमा रानी, सपना गर्ग, नीरु गर्ग, मीना गुप्ता, बिंदू कथूरीया, विनोद कुमार बिटटू, सतपाल कांसल, राजेश कांसल, मिन्नी कांसल, तीर्थ सिंगला, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संदीप गोयल, प्रदीप गर्ग, पवन कुमार नीटू, पप्पू कुमार व अन्य उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर