वृद्ध आश्रम के शुभारंभ पर शोभायात्रा 30 को
जासं, लुधियाना
कष्ट निवारण महादेव मंदिर द्वारा गंगाधाम वृद्ध आश्रम के शुभारंभ पर विशाल शोभायात्रा 30 अगस्त को सिविल लाइंस स्थित दंडी स्वामी से निकाली जा रही है। शोभायात्रा की तैयारियों हेतु वीरवार को मंदिर में ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा सिविल सिटी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आनंद अत्री जी ने बताया कि वृद्ध आश्रम के शुभारंभ पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरे ट्रस्टियों द्वारा जोर- शोर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह विशाल शोभायात्रा दंडी स्वामी तपोवन आश्रम से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होती हुई गंगाधाम वृद्ध आश्रम में संपन्न होगी। शोभायात्रा में विभिन्न संत समाज के लोग विशेष रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को आश्रम का उद्घाटन समारोह किया जाएगा। उद्घाटन के उपलक्ष्य में सुबह रुद्राभिषेक तथा हवन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम को एक शाम भोले बाबा व गंगा मैया के नाम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अल्का गोयल एंड पार्टी भोले बाबा एवं गंगा मैया का गुणगान करेगी। इस दौरान लंगर भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर रणजीत सिंह बत्रा, रमेश शर्मा, सूरज सेतिया, रमेश, राज गर्ग, धर्मपाल गिरधर, सुनील कटारिया, अनिल जगोता, मनजीत सिंगला व सुरिंदर डंग आदि उपस्थित हुए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर