Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकारी बसें चलने से यात्रियों के चेहरे पर आई मुस्कान

    Updated: Tue, 02 Dec 2025 01:07 PM (IST)

    पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। सरकार ने कर्मचारियों की रिहाई और केस रद्द करने की मांग मान ली है। दोपहर 1 बजे से सभी सरकारी बसें ...और पढ़ें

    Hero Image

    पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, किलोमीटर स्कीम बंद करने और गिरफ्तार किए गए बस कर्मियों को रिहा करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को खत्म कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूनियन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह के मुताबिक सरकार ने गिरफ्तार किए गए बस कर्मियों को रिहा करने की मांग मान ली है । सरकार ने जिन कर्मचारियों पर केस दर्ज दर्ज थे । उन्हें रद्द करने की मांग करने की मान ली है।

    इसके बाद से हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई है। दोपहर 1:00 बजे मुकम्मल तौर पर हड़ताल खत्म हो जाएगी और इसके बाद सभी सरकारी बसें चलनी शुरू हो जाएगी। सभी रूटों पर सरकारी पीआरटीसी और पनबस चलेगी।

    दूसरी और हड़ताल खत्म होने पर बस स्टैंड पर सरकारी बसों में सफर करते लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है क्योंकि सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा है। ऐसे में अब यात्री जहां सफर कर सकेंगे वहीं अपने किराए से भी बचेंगे।

    गौरतलब है कि पिछले 5 दिनों से पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। यूनियन के मुताबिक बुधवार को यूनियन की बैठक की जा रही है। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा किलोमीटर स्कीम बंद करने को लेकर दोबारा चर्चा कर संघर्ष की अगली रणनीति बनेगी।