समराला में राजनीतिक हलचल, कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पीए सुखबीर सिंह पप्पी आम आदमी पार्टी में शामिल
समराला में, पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पीए सुखबीर सिंह पप्पी, विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के कार्यों से प्रभावित होकर आप पार्टी में शामिल हो गए ...और पढ़ें
-1764080122348.webp)
पूर्व विधायक ढिल्लों के पीए सुखबीर सिंह पप्पी आप पार्टी में हुए शामिल। सांकेतिक तस्वीर
संवाद सूत्र, समराला। हलका समराला की राजनीति में आज बड़ी हलचल मच गई। हलका विधायक जगतार सिंह दयालपुरा की कारगुजारी से प्रभावित होकर पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पीए सुखबीर सिंह पप्पी आप पार्टी में शामिल हो गए। गौरतलब है कि सुखबीर सिंह पप्पी चार बार कांग्रेस से जीते पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पीए और मार्केट कमेटी समराला के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस संबंध में आप पार्टी समर्थकों का एक बड़ा इकठ्ठ विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के निवास पर हुआ।
इस संबंध में विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने कहा कि सुखबीर सिंह पप्पी भगवंत सिंह मान सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह पप्पी लंबे समय से राजनीति में हैं और उनका अनुभव आप पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी सरकार राज्य में नए विकास कर रही है, जिससे आम जनता खुश है।
इस संबंध में सुखबीर सिंह पप्पी ने कहा कि आज मैं विधायक जगतार सिंह दयालपुरा के नेतृत्व में आप पार्टी में शामिल हुआ हूं और मैं हलका विधायक के कामकाज से खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी में लगभग 30 वर्षों का लंबा समय बिताया है।
गौरतलब है कि सुखबीर सिंह पप्पी लंबे समय तक पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के पीए रहे हैं और समराला हलके की राजनीति में उनका बड़ा वोट बैंक भी है। इतना ही नहीं सुखबीर सिंह पप्पी मार्केट कमेटी समराला के पूर्व चेयरमैन के साथ पूर्व ब्लॉक समिति के मेंबर भी रह चुके हैं।
इस मौके पर पीए नवजीत सिंह उटाल, हलका संगठन प्रभारी जसप्रीत सिंह मंगत होया, मार्केट कमेटी समराला के चेयरमैन मेजर सिंह वालियो, मार्केट कमेटी माछीवाड़ा सुखविंदर सिंह गिल, नगर काउंसिल प्रधान सोनू कुंद्रा, समाज सेवी शिंदर पाल, हरदीप ओशो, पूर्व पार्षद रणधीर सिंह धीरा, जीता दयालपुरा, सरपंच करमजीत सिंह, सरपंच गुरप्रीत सिंह गोसला, जगदीप सिंह मक्कड़, प्रवीण मक्कड़, सरपंच रिंकू सेह, सरपंच मंदीप सिंह बर्मा, सरपंच नीरज सिहाला, कुलविंदर सिंह, सन्नी बोंदली आदि मौजूद थे।
कांग्रेस छोड़ने का कारण क्या था?
पप्पी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़ने का कारण यह है कि हलके की कांग्रेस लीडरशिप इस समय वर्करों का अनादर कर रही है, जिसके कारण वर्करों में भारी रोष है और आने वाले समय में और भी वर्कर पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद ढिल्लों परिवार भाजपा में शामिल हो गया था, लेकिन सुखबीर सिंह पप्पी तब भी कांग्रेस में ही रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।