Move to Jagran APP

दोहरे हत्याकांड से दहला पंजाब, अवैध संबंधों के शक में व्यक्ति की हत्या, बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा

पुलिस के अनुसार गांव झोरडख़ेड़ा का बलदेव सिंह हत्या आरोपित है। उसे संदेह था कि पुरुषोत्तम के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। पहले उसने पुरुषोत्तम की हत्या की लेकिन उसकी पत्नी के जाग जाने पर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 03:56 PM (IST)
दोहरे हत्याकांड से दहला पंजाब, अवैध संबंधों के शक में व्यक्ति की हत्या, बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा
अबोहर के झोरडख़ेड़ा गांव में दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई। सांकेतिक चित्र।

संवाद सूत्र, अबोहर। बुधवार रात जिले के गांव झोरडख़ेड़ा के एक घर में दंपती पुरुषोत्तम सिंह और सुखदीप कौर की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने रातोंरात मामले की जांच पूरे करते हुए इसे ट्रेस करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपित बलदेव सिंह को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि दंपती के घर से आ रही बदबू के कारण आसपास के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। जब पुलिस की टीम घर के अंदर पहुंची तो बेड पर दो शव पड़े देखकर उसके होश उड़ गए। दोनों शवों की हालत काफी खराब थी और उनसे बदबू भी आ रही थी।

सुबह एसएसपी भूपिंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी अबोहर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह व उसकी पत्नी सुखदीप कौर की तेज धार हथियार से हत्या की गई है।पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर था, लेकिन डीएसपी, एसएचओ व पुलिस पार्टी ने कड़ी मेहनत करते हुए इस मामले को सुलझा लिया है। हत्या आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पत्नी जाग गई तो उसे भी उतारा मौत के घाट

उन्होंने बताया कि हत्या आरोपित इसी गांव का रहने वाला बलदेव सिंह है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलदेव को शक था कि पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी बात पर वह पुरुषोत्तम सिंह की हत्या करने के इरादे से घर के भीतर घुसा और उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इसी दौरान शोर सुनने पर उसकी पत्नी जाग गई और उसने उसे रोकने का प्रयास किया। 

सीसीटीवी फुटेज ने दिया हत्यारे का सुराग

इस पर बलदेव ने सुखदीप कौर पर भी हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज काम आई। इसी से हत्या आरोपित बलदेव का सुराग लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.