4 दिन जिंदगी दे देख लै, तेरी मौत वाजां मारदी...लुधियाना में कांग्रेसी नेता मंड को धमकाने वाले की पहचान
खुद को दविंदर बंबीहा ग्रुप का सदस्य बताने वाले अज्ञात व्यक्ति ने लिखा था कि मंड 4 दिन अपनी जिंदगी दे देख लै तेरी मौत वाजां मारदी है। हट जा नहीं तां तेरे नाल बहुत भैड़ी करांगे। उस मैसेज के बाद भी आइडी लगातार चलाई जा रही थी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर लुधियाना के कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकियां देने वाले आरोपित की पहचान हो गई है।
इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना सदर पुलिस ने पखोवाल रोड के सराभा नगर फेस-1 निवासी गुरसिमरन सिंह मंड की शिकायत पर श्री मुक्तसर साहिब के गांव लाल बाई निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।
जान से मारने की धमकी वाला भेजा मैसेज
जनवरी 2021 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में मंड ने बताया कि 2018 से लेकर तब तक उस पर 3-4 बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उसी बीच 6 जनवरी 2021 की शाम 7.34 बजे उनके इंस्टाग्राम पर खतरनाक गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप के नाम की एक आइडी की ओर से जान से मारने की धमकी वाला मैसेज मिला, जिसके बाद वह घबरा घए।
मैसेज के बाद भी दविंदर बंबीहा नाम की आइडी सक्रिय
खुद को दविंदर बंबीहा ग्रुप का सदस्य बताने वाले अज्ञात व्यक्ति ने लिखा था कि मंड 4 दिन अपनी जिंदगी दे देख लै, तेरी मौत वाजां मारदी है। हट जा नहीं तां तेरे नाल बहुत भैड़ी करांगे। उस मैसेज के बाद भी दविंदर बंबीहा नाम की आइडी लगातार चलाई जा रही थी।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश
आरोपित ने अपनी पहचान छिपा कर उसे जान से मारने की धमिकयां दीं। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि वो आइडी मनप्रीत सिंह की है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- पंजाब के मोगा में गैस चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, घरेलू सिलेंडर से निकाल कमर्शियल में भरने का करते थे काम