म•ादूरी योजना में सरपंच कर रहे गरीबों का शोषण : छाहड़िया
भाजपा को जनता से समर्थन मिलने लगा है और नुक्कड़ बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में जनता को केंद्र की योजनाओं बारे विस्तार से बताया जा रहा है और उनकी जरूरतों को केंद्र सरकार के पास पहुंचाया जा रहा है। इस कड़ी में एक बैठक छोटा खन्ना रोड पर रविन्द्र रवि द्वारा आयोजित की गई जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया पूर्व पार्षद सुधीर सोनू जसवीर सिंह व गुरदीप सिंह सम्मिलित हुए।
जागरण संवाददाता, खन्ना : भाजपा को जनता से समर्थन मिलने लगा है और नुक्कड़ बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में जनता को केंद्र की योजनाओं बारे विस्तार से बताया जा रहा है और उनकी जरूरतों को केंद्र सरकार के पास पहुंचाया जा रहा है। इस कड़ी में एक बैठक छोटा खन्ना रोड पर रविन्द्र रवि द्वारा आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया, पूर्व पार्षद सुधीर सोनू , जसवीर सिंह व गुरदीप सिंह सम्मिलित हुए।
छाहड़िया ने जनता को मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों बारे विस्तार से बताया। इसके बाद लोगों द्वारा मजदूरी योजना मनरेगा में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। इसमें मुख्य रूप से गांव के सरपंचों द्वारा कई मनरेगा कर्मचारियों से अपने निजी काम भी करवाने शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा में हर घर से एक व्यक्ति को साल में 100 दिन की मजदूरी सुनिश्चित करवाने की योजना है जिसके लिए 365 रुपये मिलते हैं। इन मजदूरों द्वारा सड़क, गड्ढों की सफाई , पौधों को पानी देना आदि कई काम करवाये जाते हैं। हालांकि यह योजना सरपंच के अधीन करने के कारण वह अपनी मर्जी से लोगों को रोजगार देते हैं। इसके अलावा कई मृत व फर्जी लोगों की भी मजदूरी डालते हैं। इससे मजदूर सरपंच के शोषण का भी शिकार होते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की है, इसीलिए इसे लागू करने और रोजगार देने का अधिकार भी किसी केंद्रीय अधिकारी की निगरानी में हो। छाहड़िया ने कहा कि मजदूरों के शोषण व मनरेगा योजना में घपले की घटना पिछले दिनों मुक्तसर में भी पकड़ी गई है ओर पंजाब में आमतौर पर देखी जा रही है। वह निश्चित रूप से उनकी यह मांग केंद्र सरकार को भेजेंगे ओर मजदूरों के हो रहे शोषण पर रोक लगवाने के प्रयास करेंगें। इस दौरान हरसिमरन जीत सिंह, अमित भाटिया, निखिल कुमार, हरिदर सिंह, शम्मी, जसवीर सिंह, जसबीर सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे।