Move to Jagran APP

जेल से छुट्टी पर आए कैदी फरार, चार के खिलाफ केस दर्ज

सेंट्रल जेल में सजा काटने के दौरान छुट्टी पर आए कैदी फरार हो गए। अब संबंधित थानों की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 07:00 PM (IST)
जेल से छुट्टी पर आए कैदी फरार, चार के खिलाफ केस दर्ज
जेल से छुट्टी पर आए कैदी फरार, चार के खिलाफ केस दर्ज

जासं, लुधियाना : सेंट्रल जेल में सजा काटने के दौरान छुट्टी पर आए कैदी फरार हो गए। अब संबंधित थानों की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

loksabha election banner

थाना दुगरी पुलिस ने गांव दुगरी निवासी लवकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ प्रितपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने 2012 में उसे नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे अदालत ने जमानत पर छुट्टी पर भेजा था, मगर छुट्टी खत्म होने के बाद वो वापस जेल नहीं पहुंचा।

थाना सदर पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट की ओर से भेजी शिकायत के बाद फुलांवाल निवासी हरजीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ प्रितपाल सिंह ने बताया कि 2015 में उसे नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसमें उसे 10 साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना हुआ था। जुलाई 2019 में उसे अदालत ने छुट्टी पर भेजा था। छुट्टी पूरी होने के बाद वो जेल वापस नहीं गया।

थाना शिमलापुरी पुलिस ने जम्मूी कालोनी निवासी सूरज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि उसे 2007 में असलहा एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद आरोपित फरार हो गया।

थाना माडल टाउन पुलिस ने जेल सुपरिटेंडेंट की ओर से भेजी शिकायत के बाद डा. आंबेडकर नगर निवासी सन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई भीषम देव ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपित को उम्र कैद की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई थी। अदालत ने उसे छुट्टी पर भेजा था। इसके अनुसार उसे अप्रैल 2021 को वापस बरनाला जेल में पेश होना था, मगर वो वहां नहीं पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.