Move to Jagran APP

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया

शहीदों के सरताज पांचवे पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का 415वां शहादत दिवस सोमवार को मनाया गया। शहादत दिवस को समर्पित जहां गुरमति समारोह करवाए गए वहीं छबील व लंगर भी लगाए गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 08:24 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 08:24 PM (IST)
श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया
श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया

जागरण संवाददाता, खन्ना : शहीदों के सरताज पांचवे पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का 415वां शहादत दिवस सोमवार को मनाया गया। शहादत दिवस को समर्पित जहां गुरमति समारोह करवाए गए वहीं, छबील व लंगर भी लगाए गए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा खन्ना में शहादत दिवस को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके उपरांत श्री सुखमनी साहिब सोसायटी के रागी जत्थे ने कीर्तन की हा•िारी भरी।

loksabha election banner

सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत भारी संख्या में नतमस्तक होने के लिए पहुंची। ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। संगत को भाई तेजिंदरपाल सिंह जी रागी जत्थे ने रसमयी कीर्तन के साथ निहाल किया। इस मौके प्रधान जसपाल सिंह, सचिव रणजीत सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सिंह, उप प्रधान गोपाल सिंह सचदेवा, मैनेजर इन्द्रजीत सिंह चावला, सतनाम सिंह, अवतार सिंह, रागी तजिन्दर सिंह, किरपाल सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

नामदेव भवन खन्ना में अखंड पाठ साहिब का भोग डाला

इसी तरह नामदेव भवन खन्ना में गुरू अर्जुन देव जी का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान सहित मनाया गया। प्रात:काल श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ के भोग उपरांत हजूरी रागी भाई अमरीक सिंह जी मादपुरी के जत्थे की तरफ से गुरू जी की शहादत और गुरबानी के मनोहर कथा कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया। संत नामदेव सभा खन्ना के महासचिव दविन्दर सिंह तग्गड़ ने संगत के साथ विचार सांझे किए। हैड ग्रंथी भाई गुरशरन सिंह की तरफ से सरबत के भले की अरदास की गई। गुरू कर लंगर भी बांटा गया। इस मौके प्रधान करमजीत सिंह, उप प्रधान अमरजीत सिंह औलख, अमोलक सिंह बट्टू, कोषाध्यक्ष खुशकरन सिंह, दविन्दर सिंह मोहल, गुरमीत सिंह काला, गुरदर्शन सिंह मोहल, रणजीत सिंह तग्गड़, अरविन्दर सिंह, मनदीप सिंह, जगतरन सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.