Move to Jagran APP

सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

इलायची गिरी मंदिर में सेवक मंडल के प्रधान की अध्यक्षता में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 07:00 AM (IST)
सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक
सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

संस, लुधियाना : लालू मल्ल गली स्थित इलायची गिरी मंदिर में सेवक मंडल के प्रधान कीमती लाल जैन की अध्यक्षता में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के पंडित गौरव तिवारी व वेद मंदिर से आचार्य अमित वेद पाठी, आचार्य अमित मिश्रा, जगन्नाथ तिवारी, विष्णु झा, अभिषेक मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का पूजन किया।

prime article banner

सेवक मंडल के सदस्यों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, शक्कर और गन्ने के रस से अभिषेक किया। कमल के फूल, बेल पत्र आदि से शिवलिग पर श्रृंगार किया। रक्षाबंधन पर सभी ने भगवान भोलेनाथ को राखी बांधते हुए विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। अंत में भोलेनाथ की आरती कर खीर व मालपुड़े का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश जैन बॉबी, सुशील जैन बिट्टू, परिजम जैन, दीपक बांसल, कर्ण शर्मा, दीपक अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

वहीं श्रावण मास में चल रहे रुद्राभिषेक श्रावण पूर्णिमा पर हवन और भंडारा लगाया। श्री शिव मंदिर गुरु राम दास नगर मक्कड़ कॉलोनी ढंडारी कलां में हुए समागम में कमलकुटी आश्रम से पधारे स्वामी दयानंद सरस्वती ने शिव महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की पूजा से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप अपनी कुछ विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति करना चाहते हैं तो शिव का रुद्राभिषेक करना सबसे शुभ उपाय हो सकता है। इस मौके पर मंदिर के चेयरमैन चंद्रभान चौहान, प्रमिला चौहान, विजय चौहान, मंदिर के प्रधान नंद किशोर तिवारी, गायक मुकेश, हरेंद्र वर्मा, पंडित पुरषोत्तम पांडेय, पंडित प्रदीप शर्मा, दयाशंकर शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद पाल, केडी तिवारी, गंगाराम चौहान, विमल चौहान, गोकरण तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.