Move to Jagran APP

बलबीर झमट को लुधियाना यूथ कांग्रेस का बनाया उपाध्यक्ष, कहा- मेहनत से करेंगे काम Ludhiana News

राजीव राजा ने बैठक में यूथ कांग्रेस लोकसभा लुधियाना का रिपोर्ट कार्ड पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज विनीत कंबोज यूथ कांग्रेस के ऑल इंडिया को-ऑर्डिनेटर दिपेश कुमार यूथ कांग्रेस लुधिय

By Edited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 12:05 PM (IST)
बलबीर झमट को लुधियाना यूथ कांग्रेस का बनाया उपाध्यक्ष, कहा- मेहनत से करेंगे काम Ludhiana News
बलबीर झमट को लुधियाना यूथ कांग्रेस का बनाया उपाध्यक्ष, कहा- मेहनत से करेंगे काम Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। यूथ कांग्रेस लोकसभा लुधियाना इकाई की विशेष मासिक बैठक जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज विनीत कंबोज, यूथ कांग्रेस के ऑल इंडिया को-ऑर्डिनेटर दिपेश कुमार, यूथ कांग्रेस लुधियाना इंचार्ज वीर इंद्र सिंह धारीवाल, लुधियाना शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंजाब यूथ कांग्रेस सचिव परविंद्र लापरा विशेष तौर पर शामिल हुए।

loksabha election banner

महासचिव बलबीर झमट को पार्टी के हित में किए कार्यों व सेवा भाव के बदले यूथ कांग्रेस लोकसभा लुधियाना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। राजीव राजा ने बैठक में यूथ कांग्रेस लोकसभा लुधियाना का रिपोर्ट कार्ड पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज विनीत कंबोज, यूथ कांग्रेस के ऑल इंडिया को-ऑर्डिनेटर दिपेश कुमार, यूथ कांग्रेस लुधियाना इंचार्ज वीर इंद्र सिंह धारीवाल के समक्ष पेश किया। राजीव राजा ने कहा कि कांग्रेस में निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकताओं को उनका बनता मान-सम्मान मिलता है।

नवनियुक्त यूथ कांग्रेस लोकसभा लुधियाना के उपाध्यक्ष बलबीर झमट ने कहा कि पार्टी ने जो कार्य दिया है वह उसे तनदेही से पूरा करेंगे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस लोकसभा लुधियाना सचिव मनीपाल रणिया, हरमिंद्र जांगपुर यूथ कांग्रेस विधानसभा नॉर्थ के अध्यक्ष साबी तूर, विधानसभा सेंट्रल के अध्यक्ष योगेश हांडा, विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष गुरविंद्र पाल सिंह, विधानसभा दक्षिणी के अध्यक्ष चेतन थापर, विधानसभा पूर्वी के अध्यक्ष अंकुर शर्मा, विधानसभा जगराओं के अध्यक्ष साजन मल्होत्रा, विधानसभा गिल के अध्यक्ष परविंद्र सिंह गाबी, लुधियाना यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज पवन कुमार भोला, हरप्रीत सिंह, विनय बुद्धिराजा समेत कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.