हम राम जी के, राम जी हमारे हैं.
संवाद सहयोगी, लुधियाना : हम राम जी के राम जी हमारे हैं. हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो ग
संवाद सहयोगी, लुधियाना :
हम राम जी के राम जी हमारे हैं. हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए बजरंग बाला के मंगल गीत के साथ श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के सदस्यों ने प्रेम नगर, वृंदावन रोड पर स्थित वोहरा निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का गायन किया। यजमान परिवार से कुलदीप चंदर वोहरा, संतोष रानी, प्रेम रानी, संजीव वोहरा, वरिंदर वोहरा, अरुण वोहरा , सतीश सोई, अनिल वोहरा, विजय सोई, ट्विंकल वोहरा, रंजीत रावत, अश्वनी जिंदल, विजय सिंघानिया, रजिन्द्र पुरी और अशोक सिंघानिया आदि ने सपरिवार मंत्रोचारण के साथ ज्योति प्रचण्ड की। सेवक दीपक जैन, महेश गुप्ता, सुशील कक्कड़, विशाल सुज्रात और पवन मेहता ने श्री हनुमंत लाल का दरबार सजाया। सेवक विरेश विज, राकेश भाटिया, संजय गुप्ता, सुदेश गोयल और शेलेंदर कोछड़ ने सर्वप्रथम गणेश वंदना कर पाठ आरंभ कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता रेनू शर्मा, मिंटू शर्मा एवं काग्रेसी नेता सुशील राजू थापर का सेवा परिवार सदस्यों ने सम्मानित किया। पाठ उपरात रचना पाहवा, रजनी पाहवा, अंजू कोछड़, गीता पाहवा, कविता मेहता, रोजी पाहवा,निर्मला गुप्ता और रेनू पाहवा, शिव कुमार गुप्ता, मोहन लाल अरोड़ा और विनय मित्तल आदि ने हनुमंत ध्वज फहराया। श्री हनुमंत बाला जी की आरती की गई। इस अवसर पर रिंकू सोई, शिव कुमार गुप्ता, मोहन लाल अरोड़ा अंकित गोयल, केशव सिंघानिया, जतिन जागड़, हैप्पी और संजू भागनिया आदि पधारे।