दीदी के देवर ने शादी का झांसा दे बनाया संबंध, पर्चा
जासं, लुधियाना : कुलदीप नगर की रहने वाली युवती से उसी की बहन का देवर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध
जासं, लुधियाना : कुलदीप नगर की रहने वाली युवती से उसी की बहन का देवर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाने लगा। बहन का पति भी भाई के साथ शादी करा देने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद आरोपी शादी की बात से साफ मुकर गया। युवती ने थाना जोधेवाल में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गांव जोधेवाल निवासी वरिंदर व बलजीत कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस को दिए बयानों में युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी आरोपी बलजीत के साथ मई 2011 में हुई थी। उसका कहना है कि बहन के देवर वरिंदर के साथ उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाने शुरू कर दिए। आरोप है कि जीजा ने भी अपने भाई से शादी करा देने की बात कह उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने बहन के देवर को अपने परिवार के साथ बात करने को कहा तो वह शादी की बात से साफ मुकर गया। उसने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई। परिवार वाले उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। युवती का कहना है कि 17 जून को आरोपी पुलिस के सामने शादी करने के लिए मान गया। मगर बाद में वह शादी के अपने वादे से फिर मुकर गया। इसके बाद परिवार वाले युवती को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।