जीवन में जिज्ञासा नहीं तो कुछ नहीं : योगी सत्यानाथ
जेएनएन, लुधियाना: पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में योगी सत्यानाथ के सानिध्य में सुख-समृद्धि य
जेएनएन, लुधियाना: पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में योगी सत्यानाथ के सानिध्य में सुख-समृद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। योगी सत्यानाथ ने मंत्रोच्चारण कर यज्ञ किया। मां के भक्तों ने दरबार में हाजिरी लगाकर यज्ञ में आहुतियां डाली।
योगी सत्यानाथ ने बताया कि अगर जीवन में जिज्ञासा नहीं होगी तो कुछ नहीं हो सकता है। किसी के दिमाग में क्या कुछ नया निकलता है। इस बात पर निर्भर करता है कि उसका मस्तिष्क जिज्ञासु कितना है। जिज्ञासा का अर्थ जानने की लालसा, ज्ञान की भूख सवाल यह नहीं है कि आप कितनी गंभीर और कितनी साधारण बात जानना जानते है। सवाल तो बस इतना है कि आप जानना चाहते है। प्रसिद्ध गायक कुमार संजीव ने अपनी मधुर व मनमोहक वाणी से मां का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि जिज्ञासा ईश्वर की प्रार्थना करना है। इस दौरान धाम सेवक न¨रदर गुप्ता, प्रवीण चौधरी, अनुराग अरोड़ा व शिष्य दलीप नाथ, संदीप शास्त्री भी तपस्या में शामिल हुए।