एईकॉम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों पर की चर्चा
जागरण संवाददाता, लुधियाना लुधियाना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर निगम अधिकारियों
जागरण संवाददाता, लुधियाना
लुधियाना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर निगम अधिकारियों ने एईकाम पर ठीकरा फोड़ा था। निगम द्वारा दी गई चेतावनी के बाद। एईकॉम के अधिकारियों ने आज विभिन्न प्रोजेक्टों को लेकर बैठक की और अब तक हुए कामों के बारें विचार किया। एईकॉम के वरिंदर पुरी ने बताया कि बैठक में अब तक हुए कामकाज की समीक्षा की गई और जो जिन प्रोजेक्टों की डीपीआर बननी है उस पर विचार किया गया।
पुरी ने कहा कि अब तक एक दर्जन के करीब डीपीआर तैयार कर निगम को दी जा चुकी हैं। कई डीपीआर पर काम चल रहा है। कंपनी के पास विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए स्पेशलिस्ट मौजूद हैं।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न प्रोजेक्टों के डीपीआर तैयार करने में लग रहे समय व स्पेशलिस्ट न होने पर निगम कमिश्नर ने नोटिस निकालने की बात कही थी। निगम कमिश्नर जसकिरण सिंह ने कहा था कि कंसल्टेंट कंपनी के पास प्रोजेक्टों को लेकर स्पैश्लिस्ट नहीं हैं, जिसके कारण डीपीआर बनाने में देरी हो रही है। कई डीपीआर पेंडिंग पड़ी है।