जीतो व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर करेगा काम
जासं (वि), लुधियाना : प्रमुख संगठन जीतो (लुधियाना चैप्टर) द्वारा जीतो महिला विंग एवं यूथ विंग के सहय
जासं (वि), लुधियाना : प्रमुख संगठन जीतो (लुधियाना चैप्टर) द्वारा जीतो महिला विंग एवं यूथ विंग के सहयोग से लोकपदमा हॉल जैन स्कूल दरेसी में शनिवार को मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य विषय व्यापार बदल रहा है, महिलाओं की पारिवारिक व्यापार में भागीदारी कैसे बढ़े रहेगा। पुणे से चकोर गांधी बिजनेस गुरु, लाइफ कोच एवं करियर कंसल्टेंट के रूप में मुख्य वक्ता रहेंगे। सिविल लाइंस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन कोमल कुमार जैन व वाइस चेयरमैन राजीव जैन चमन ने बताया कि आज व्यापार को पुराने तरीके से नहीं किया जा सकता। आज नई टेकनोलॉजी हमारे पास है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में फैशन का दौर है। अब कंपीटिशन भी बहुत बढ़ गया है। हमारे व्यवसाय में परिवारिक महिलाएं भागीदारी कर सकती हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रचार सामग्री भी रिलीज की गई। इस दौरान भूषण जैन, कमल जैन, तरुण जैन, राकेश जैन, अमित जैन, कुशल जैन एवं गुलशन जैन मौजूद थे।