विदेश भेजने का झासा देकर ठगे 35 लाख
जासं, लुधियाना : विदेश भेजने का झासा देकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से करीब 35 लाख रूपये ठग लिए। जिसके
जासं, लुधियाना : विदेश भेजने का झासा देकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से करीब 35 लाख रूपये ठग लिए। जिसके बाद ठगी की शिकायत उसने पुलिस को दी। आरोपियों के नाम बरनाला निवासी हरप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह व संगरूर निवासी सुखजीत सिंह है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गाव ललतों कला निवासी पिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी उसे मिले थे। जिन्होंने उसे उसके बेटे गुरमिंदर सिंह को विदेश भेजने का झासा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे 35 लाख रुपये भी लिए और 1 लाख रुपये का खर्चा भी करवाया। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे दिल्ली तक ले गए। जहा वह करीब पाच दिन रहे लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को बाहर नहीं भेजा। पूछने पर आरोपी टाल मटोल करने लगे। अंत में शिकायत उसने पुलिस को दर्ज करवाई।