लुटेरों ने महिला को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट
जासं, लुधियाना डाबा के इलाके में एक महिला को बंधक बनाकर करीब 10 लुटेरों ने घर से नकदी व जेवरात लू
जासं, लुधियाना
डाबा के इलाके में एक महिला को बंधक बनाकर करीब 10 लुटेरों ने घर से नकदी व जेवरात लूट लिए। लूटपाट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी आरोपियों ने मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना डाबा की पुलिस पुलिस ने दस अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है।
गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी शिकायतकर्ता परमजीत कौर ने बताया कि शनिवार रात इनके मोहल्ले में जागरण था। जहा उसके दोनों बच्चे पड़ोसियों के साथ गए थे। वह घर पर अकेली थी। रात करीब 12 बजे जब दरवाजा खटकाया। उसे लगा उसके बेटे आए हैं। जैसे ही उसने दरवाजा खोला कारब 10 रुमाल बांधे युवक उसे धक्का मारकर घर में दाखिल हो गए। जिसमें से एक ने उसका मुंह दबा लिया और बाकी घर में लूटपाट करने लगे। परमजीत ने बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर घर से करीब 60 हजार रुपये, पौने दो तोले सोने की चूडि़या, अन्य सोने और चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए। परमजीत ने आरोपियों में से एक की पहचान कर ली है। पीड़िता के मुताबिक लुटेरों के पास चाकू और रिवॉल्वर भी थे। थाना डाबा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।