कूड़े के डंप ने जीना किया मुहाल
जागरण टीम, लुधियाना : वार्ड नंबर 31 शक्ति विहार में बने कूड़े के डंप से इलाके के लोग परेशान हैं, ज
जागरण टीम, लुधियाना :
वार्ड नंबर 31 शक्ति विहार में बने कूड़े के डंप से इलाके के लोग परेशान हैं, जिसके बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन डंप को हटाया नहीं गया है। इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। असल में इसे एक साल पहले टंपरेरी तौर पर बनाया गया था। इसके बाद आस-पास इलाकों का कूड़ा यहां डाला जाने लगा। कूड़े के डंप के कारण आस-पास इलाके में बदबू फैली रहती है। इलाके लोग इस डंप को तुरंत हटवाने की मांग कर रहे हैं।
लोगों का जीना हुआ मुश्किल : मित्तु
शक्ति विहार रेजीडेंट्स वेल्फेयर सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी अशोक मित्तु कहते हैं कि मोहल्ले के पास कूड़े के डंप से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लोगों की समस्या को समझते हुए डंप को तुरंत यहां से हटा दिया जाना चाहिए।
---
रिहायशी इलाके से दूर होना चाहिए डंप : वर्मा
राजन वर्मा कहते हैं कि कूड़े के डंप को रिहायशी इलाके से दूर होना चाहिए। घरों के पास डंप बनने से इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बना है। यहां आस-पास के मोहल्ले से निकलने वाले कूड़े के फेंका जा रहा है। इससे कूड़े का डंप बढ़ता जा रहा है। कूड़े को उठाने की भी निगम ने व्यवस्था नहीं की है।
इलाके में फैली रहती है बदबू : ढींगरा
सु¨रदर ढींगरा कहते हैं कि कूड़े के कारण इलाके में बंदबू फैली रहती है। इस समस्या को लेकर कई बार निगम अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है कि इसे हटाया जाए। लेकिन निगम अधिकारियों ने इसे हटाने की ओर ध्यान नहीं दिया है। खुले में कड़े का डंप बनने से इलाके में आवारा पशु यहां जुट जाते हैं।
तुरंत डंप हटवाये निगम : छाबड़ा
देवराज छाबड़ा कहते हैं कि लोगों की सुविधा के लिए इस डंप को तुरंत हटाया जाना चाहिए। निगम को लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। मोहल्ले के पास कूड़े के डंप पर आवारा पशु आते हैं और लोगों व बच्चों पर कई बार हमला कर देते हैं।