डॉ. कुलविंदर अब सिविल अस्पताल में देंगे सेवाएं
आशा मेहता, लुधियाना डीएचओ डॉ. कुलविदंर सिंह अब सिविल अस्पताल में एसएमओ पद पर अपनी सेवाएं देंगे। छह
आशा मेहता, लुधियाना
डीएचओ डॉ. कुलविदंर सिंह अब सिविल अस्पताल में एसएमओ पद पर अपनी सेवाएं देंगे। छह दिन पहले ही उन्होंने दोबारा से लुधियाना में डीएचओ की कुर्सी संभाली थी। वो भी अपने विभाग के खिलाफ जाकर। सेहत व परिवार भलाई विभाग की ओर से 7 अक्टूबर को उन्हें लुधियाना से ट्रांसफर कर असिस्टेंट कमिश्नर फूड सेफ्टी खरड़, मोहाली लगा दिया गया था। तबादले से नाखुश डॉ. कुलविंदर ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट ने उनके ट्रांसफर आर्डर पर स्टे लगा दिया था। स्टे लगने के बाद 20 अक्टूबर को डॉ. कुलविंदर सिंह अपने कार्यालय पहुंचे और 21 अक्टूबर से पुन: डीएचओ की कुर्सी पर आसीन हो गए थे।
हालांकि इस दौरान डॉ. कुलविंदर सिंह व विभाग के बीच काफी तनातनी चल रही थी कि सेहत व परिवार भलाई विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने बुधवार देर शाम लिखित निर्देश जारी कर डॉ. कुलविंदर का तबादला सिविल अस्पताल लुधियाना में कर दिया। डॉ. कुलविंदर के साथ ऐसा पांचवीं बार हुआ है, जब उन्हें थोड़े ही अंतराल के बाद ट्रांसफर कर दिया गया। अब देखना है कि डॉ. कुलविंदर दोबारा से प्रमुख सचिव के फैसले के खिलाफ जाते है या नहीं।
उधर, सूत्रों के अनुसार डॉ.कुलविंदर सिंह ने ट्रांसफर के विरोध में कोर्ट में लगाई याचिका को वापस ले लिया है। इसके बाद ही उनका ट्रांसफर सिविल अस्पताल लुधियाना में किया गया है। इस संबंध में जब डॉ. कुलविंदर सिंह का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
फोटो: 31
-डॉ.कंग लुधियाना में आज से संभालेंगी डीएचओ का पदभार
खरड़ से असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. आदेश कंग को लुधियाना में डीएचओ नियुक्त किया गया था। दूसरी तरफ 21 अक्टूबर को डीएचओ की कुर्सी छोड़कर खरड़ लौटीं डॉ.आदेश कंग वीरवार को दोबारा से लुधियाना में डीएचओ का पद संभालेंगी। इस बाबत भी सेहत व परिवार भलाई विभाग की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। डॉ. कंग ने कहा कि वह आते ही बीच में छोड़े गए मिलावटखोरों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेंगी।
फोटो: 32
-एक बार फिर से अवार्ड देने के बाद डॉ. सिद्धू को बदला गया
सिविल अस्पताल जगराओं के एसएमओ डॉ. परविंदरपाल सिद्धू का तबादला भी कर दिया गया है। उन्हें फतेहगढ़ साहिब स्थित चनारथल कलां की पीएचसी में भेजा गया है। पिछले दो सालों में उनका तीसरी बार ट्रांसफर किया गया है। वह भी तब जब उन्हें बेहतर कार्य के लिए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
डॉ. सिद्धू को 12 दिसंबर, 2014 को साहनेवाल से सिविल अस्पताल लुधियाना में एसएमओ नियुक्त किया गया था। नवंबर 2015 में उन्होंने बेहतर सेवाओं के दम पर सिविल अस्पताल लुधियाना को स्टेट अवार्ड दिलाया। 13 मई 2016 को उन्हें सिविल अस्पताल जगराओं भेज दिया गया। यहां पर भी डॉ. सिद्धू ने बेहतर कार्यप्रणाली के जरिये इस साल कायाकल्प कार्यक्रम में सिविल अस्पताल जगराओं को चौथे स्थान पर लाकर स्टेट अवार्ड दिलाया। अवार्ड हासिल किए डॉ. सिद्धू को एक सप्ताह ही बीता था कि बुधवार को उनका ट्रांसफर फतेहगढ़ साहिब कर दिया गया। इस संबंध में जब डॉ. सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने मायूसी जाहिर करते हुए कहा कि वह नौकरी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
फोटो: 33
-फिर से जगराओं लौटे एसएमओ डॉ. सुखजीवन
उधर, सिविल अस्पताल लुधियाना के एसएमओ डॉ. सुखजीवन सिंह कक्कड़ को भी छह महीने के भीतर ही दोबारा से सिविल अस्पताल जगराओं भेज दिया गया है। डॉ. कक्कड़ ने 14 मई 2016 को सिविल अस्पताल लुधियाना में एसएमओ का पद संभाला था।