Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी न¨रदर सिंह पंचतत्व में विलीन

जासं, लुधियाना आजाद ¨हद फौज के सिपाही स्वंतत्रता सेनानी 111 वर्षीय न¨रदर सिंह शनिवार को पंचतत्व मे

By Edited By: Published: Sun, 02 Oct 2016 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2016 01:32 AM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी न¨रदर सिंह पंचतत्व में विलीन

जासं, लुधियाना

loksabha election banner

आजाद ¨हद फौज के सिपाही स्वंतत्रता सेनानी 111 वर्षीय न¨रदर सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हुए। जिला प्रशासन की ओर से मॉडल टाउन एक्सटेंशन में उनका अंतिम संस्कार हुआ। डीसी रवि भगत व एसडीएम पूर्व परमजीत सिंह ने उनको श्रद्धांजलि दी। पुलिस ने उनको सलामी दी। उनकी अंतिम यात्रा में जिला प्रशासन के साथ राजनीतिक पार्टियों के नेता व अन्य लोग शामिल थे।

गुरु अमरदास अपाहिज आश्रम के प्रमुख सेवादार संतोख सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी न¨रदर सिंह का निधन शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे हुआ था। उनको नहवाकर कुर्सी पर बिठाया गया था। थोड़ी देर बाद जब देखा तो उनकी सांस बंद थी।

संतोख सिंह ने बताया कि उनका जन्म 1905 में हुआ था। उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं था। ऐसे में जिला प्रशासन ने उनकी देखरेख की जिम्मेदारी हमको दी थी। दो वर्ष पहले पूर्व डीसी रजत अग्रवाल ने शहर की एक संस्था ब्लैसिंग फाउंडेशन को इनकी सेवा की जिम्मेवारी दी थी। संस्था की प्रमुख रुचि बावा ने बताया कि उनकी संस्था स्वतंत्रता सेनानी न¨रदर सिंह की पूरी देखभाल करती थी। वह उनसे मिलने के लिए माह में दो बार जाती थी। हर पर्व उनके पास जाकर मनाते थे।

बावा का कहना है कि न¨रदर सिंह जी बहुत हिम्मत वाले थे और हमेशा दूसरों को हर चुनौती का सामना हिम्मत से करने के लिए कहते है। वह कहते थे कि मेरे परिवार में 22 सदस्य थे और अब कोई नहीं है। अकेला पेड़ भी नहीं होना चाहिए। जिला प्रशासन ने उनका अंतिम समय में साथ देकर उनकी देश के प्रति की सेवा को सलाम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.