गांधी स्कूल में श्रीराम लीला का मंचन शुरू
संस, अहमदगढ़ : अहमदगढ़ में गांधी स्कूल के प्रांगण में त्रिमूर्ति कला मंच की ओर से रामलीला के पहले दि
संस, अहमदगढ़ : अहमदगढ़ में गांधी स्कूल के प्रांगण में त्रिमूर्ति कला मंच की ओर से रामलीला के पहले दिन पूजा-अर्चना की गई। इसमें हैपी बाबा छपार वाले, पार्षद विमल शर्मा, संजीव जिंदल ने शास्त्रों की पूजा की गई। आज पहले दिन रावण वेदमति संवाद के अनुसार रावण द्वारा आतंक फैलाया जाता है। इससे तंग होकर ऋषि, मुनि व देवगण विष्णु लोक गए। शंकर जी और ब्रह्मा जी के कहने पर विष्णु ने वचन दिया कि मैं महाराजा दशरथ जी के घर अवतार लूंगा। महाराजा दशरथ के घर राम जी के रूप में विष्णु जी का अवतार हुआ।
इस मौके पर पार्षद भोजराज, भाजपा नेता जगतार कोड़ा, दीपक शर्मा, गायत्री, उमा शर्मा, प्रीयूस शर्मा, रतन कुमार मिंटा, डायरेक्टर भरत भूषण, अध्यक्ष विकास टंडन, प्रमोद, आशीष गर्ग, पिंदरी सहारनमाजरा, दुर्गा सेवा दल की ओर से सुरिंदर कुमार, रोकी सिंगला, रोमी, पंकज कुमार, संजीव जिंदल, हरविंदर बबू, भरत कौशल, लखबीर सिंह, काला शर्मा, मनोज कुमार, अमित, हनी ग्रेवाल, मुडे अहमदगढ़ अध्यक्ष राकेश गर्ग, अरू ण वर्मा आदि उपस्थित थे।