शिव सैनिक कर रहे प्रदेश का माहौल खराब : लिबड़ा
संवाद सहयोगी, खन्ना : फगवाड़ा में शिव सैनिकों व मुस्लिम समुदाय में ¨हसक झड़प के लिए पंजाब प्रदेश का
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 06:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, खन्ना :
फगवाड़ा में शिव सैनिकों व मुस्लिम समुदाय में ¨हसक झड़प के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सितार मोहम्मद लिबड़ा ने शिव सैनिकों को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि शिव सैनिक प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। धर्म के नाम पर लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है, जिस दिन से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, मुस्लिमों पर अत्याचार बढ़े हैं। वे इसका डटकर विरोध करेंगे। सरकार व पुलिस को शिव सैनिकों पर बनती कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इस अवसर पर यूथ डेलिगेट शकीर मोहम्मद, असगर खान, लखवीर ¨सह, सरबजीत लिबड़ा, काका खान, वसीम अकरम भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें