ट्रेन से कटकर युवक की मौत
संस, खन्ना : शहर के विनोद नगर के पास रविवार सुबह ट्रेन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 05:59 PM (IST)
संस, खन्ना : शहर के विनोद नगर के पास रविवार सुबह ट्रेन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसकी आयु 28 से 30 वर्ष होने का अनुमान है।
जानकारी अनुसार अमृतसर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन जब खन्ना स्टेशन पर रुकने के लिए धीमी रफ्तार पर जा रही थी, तो रेलवे लाइन क्रास करते समय एक व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। रेलवे पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल खन्ना में रखवाया है। पहचान न होने पर रेलवे पुलिस शव का अंतिम संस्कार करवा देगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें