गुरु कृपा के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं
संस लुधियाना श्रीश्री 108 मंहत मुकेशानंद गिरी महाराज ने मनुष्य के जीवन में गुरु के महत्व से अवगत क
संस लुधियाना
श्रीश्री 108 मंहत मुकेशानंद गिरी महाराज ने मनुष्य के जीवन में गुरु के महत्व से अवगत करवाते हुए कहा गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। ज्ञान के बिना ईश्वर की कृपा संभव नहीं है। ईश्वर की कृपा के बिना मानव का भवसागर से पार उतरना संभव नहीं है। उपरोक्त सद्वचन मुकेशानंद गिरी महाराज ने वीरवार को काकोवाल रोड स्थित श्री प्रेम धाम में आयोजित साप्ताहिक चौंकी में उपस्थित श्रद्धालुओं को मानव के जन्म से लेकर मरण तक गुरु की आवश्यकता की जानकारी देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के व्यक्ति का जीवन सफल नहीं हो पाता अपने अमूल्य जीवन को सुखमय और समृद्धशाली बनाने को गुरु के चरणों में बैठकर सांसारिक जीवन व परलोक संवारे। क्योंकि मनुष्य का जीवन बिना गुरु के बिना अधूरा होता है। इस अवसर पर गोपाला बाबा, सुदेश गोयल, रवि गोयल, विनोद गोयल, मनमोहन मित्तल, रमेश बंसल, अशोक जिंदल, अनिल गोयल, बॉबी बहल, सुधीर कुमार, नरिंदर गुप्ता, दीपक मनचंदा, मनोज कुमार, रूबी ठाकुर, कपिल कपूर, राजीव शर्मा, रमन शर्मा, प्रवीण कुमार, रितेश कपूर, राहुल खन्ना, राजिंदर नोनी, सुरिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।