अकाली सरपंच रेशम सिंह गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, जगराओं : करीब दो महीने पहले जमीन के कब्जे को लेकर झगड़े में अंधाधुंध फायरिंग कर फरार
संवाद सहयोगी, जगराओं :
करीब दो महीने पहले जमीन के कब्जे को लेकर झगड़े में अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हुए गांव मानूके के अकाली सरपंच रेशम सिंह को आखिरकार जगराओं की पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल भी बरामद कर ली। सीआइए स्टाफ जगराओं के इंचार्ज लवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सरपंच रेशम सिंह को जगराओं के अखाड़ा पुल के नजदीक, बस स्टैड से गिरफ्तार किया।
यह है मामला :
सरपंच रेशम सिंह व उसके पड़ोसी स्वर्ण सिंह में एक प्लाट के कब्जे को लेकर झगड़ा चल रहा था। 20 मार्च को यह झगड़ा खूनी खेल में तबदील हो गया। रेशम ने साथियों सहित हथियारों से लैस होकर प्लाट पर कब्जा करने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली का छर्रा लगने से स्वर्ण सिंह जख्मी हो गया। पुलिस ने इस मामले में सरपंच रेशम सिंह, गुरिंदर सिंह, प्रभदीप सिंह सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने राजनैतिक दबाव के चलते आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। इसके बाद किरती किसान यूनियन ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और धरना लगा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी।
एक दिन का लिया रिमांड
वीरवार को पुलिस ने आरोपी सरपंच व 6 अप्रैल को हुए हरदीप सिंह उर्फ पटवारी के कत्ल के मामले में पहले से ही जेल में बंद आरोपी गुरिंदर सिंह व प्रभदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर वीरवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है।