असामाजिक तत्वों ने तोड़ा उद्घाटन का पत्थर
संवाद सहयोगी, लुधियाना : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी और पंजाब प्लानिंग बोर्ड के उप चे
संवाद सहयोगी, लुधियाना :
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी और पंजाब प्लानिंग बोर्ड के उप चेयरमैन राजिंदर भंडारी ने किचलू नगर के जिस विकास कार्य का 8 मार्च को उद्घाटन किया था उस उद्घाटन के पत्थर को किसी ने तोड़ दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद निगम जोन डी की बीएंडआर शाखा केकार्यकारी इंजीनियर ने पुलिस चौकी किचलू नगर को पत्र लिखकर नींव पत्थर तोड़ने वालों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की है। मंत्री अनिल जोशी ने किचलू नगर के एफ ब्लॉक के पार्क में लगाए गए नींव पत्थर से पर्दा हटा कर विकास कार्य को हरी झंडी दिखाई थी। इसी दिन मंत्री ने पंज पीर रोड पर भी पार्क के बाहर विकास कार्य का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, भाजपा नेता सुनील मोदगिल, संजय गोसाई, संगीता भंडारी भी मौजूद रहे थे। पुलिस चौकी को भेजे पत्र की प्रति कार्यकारी इंजीनियर ने मेयर और राजिंदर भंडारी को भी भेजी है।