पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुस किया हमला
संस, लुधियाना ग्यासपुरा में रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने युवक पर हमला कर दुकान में तोड़फोड़ की। पी
संस, लुधियाना
ग्यासपुरा में रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने युवक पर हमला कर दुकान में तोड़फोड़ की। पीड़ित कृष्ण कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। कांस्टेबल गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रमन उर्फ छिंदा, अशोक कुमार व 8 अज्ञात लोगों के रूप में हुई।
न्यू राम नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्यासपुरा इलाके में उसकी करियाना की दुकान है। वीरवार को वह दुकान पर मौजूद था। उसी दौरान उक्त आरोपी उसकी दुकान में आकर उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने दुकान में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते फरार हो गए।