नहर से मिला युवती का शव
संवाद सहयोगी, जगराओं अबोहर ब्रांच की नहर के अखाड़ा पुल से बुधवार को करीब 22 वर्षीय युवती का कत्ल कर
संवाद सहयोगी, जगराओं
अबोहर ब्रांच की नहर के अखाड़ा पुल से बुधवार को करीब 22 वर्षीय युवती का कत्ल कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। नहर में शव होने की सूचना मिलने पर एसपी (डी) गुरसेवक सिंह बराड़, डीएसपी हरिंदरपाल सिंह परमार, डीएसपी (डी) नवीन कुमार, सीआइए स्टाफ के प्रभारी वरियाम सिंह व थाना हठूर के प्रभारी सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
थाना हठूर प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि नहर पुल अखाड़ा ने नजदीक गांव काऊंके वाले पुल पर एक युवती का शव होने संबंधी किसी ने उन्हे सूचना दी। उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित किया व मौके पर पहुंचने के बाद युवती का शव नहर से बाहर निकाला गया। जांच में युवती के सिर पर चोट का निशान पाया गया, उसके बदन पर केवल अंडर गारमेंट थे। ऐसा लग रहा है कि युवती का कत्ल करके किसी ने नहर में फेंक दिया हो। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है व कत्ल के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।