सड़कों व टैक्स का मामला हल करवाने की मांग
संवाद सहयोगी, माछीवाड़ा साहिब शिअद द्वारा विधानसभा हलका के नवनियुक्त इंचार्ज बलवीर सिंह राजेवाल के
संवाद सहयोगी, माछीवाड़ा साहिब
शिअद द्वारा विधानसभा हलका के नवनियुक्त इंचार्ज बलवीर सिंह राजेवाल के माछीवाड़ा आने पर भाजपा की स्थानीयइकाई ने उनका स्वागत किया। शहरवासियों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनका हल निकालने की बात कही। वहीं भाजपा वर्करों से मिलने के दवरान राजेवाल ने समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।
भाजपा के युवा नेता विकास मित्तल के निवासी पर मंडल प्रधान सतीश सिंगला की अध्यक्षता में सिरोपा डालकर बलवीर सिंह को सम्मानित किया गया। बाद में भाजपा वर्करों ने लंबे समय से शहर में लटक रही ज्यादा वसूले जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स का मुद्दा हल करवाने की मांग की। कुछ भाजपा वर्करों ने बताया कि कोहाड़ा रोड से शहर में आते समय बिजली कार्यालय से मुख्य चौक में होकर गांधी चौक तक की सड़क की हालत खस्ता है। इससे दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सड़क तुरंत बनवाने की मांग की। राजेवाल ने भाजपा वर्करों ये यह मांग पहल के आधार पर हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. राजकुमार शर्मा, सुशील लूथरा, पार्षद अशोक सूद, पवन सिंगला, कपिल देव तारा, संजीव लीहल, डॉ. प्रवीण गोयल, नितिन लूथरा, सन्नी ग्रोवर, धरमिंदर जागड़ा, रुपिंदर सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमरीक सिंह, हरजिदर सिंह, अजय बंसल, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान उजागर सिंह, नरेश लीहल, सन्नी सूद, गुरमेल सिंह, महिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह ग्रेवाल, कर्मजीत सिंह व आलमदीप सिंह भी मौजूद थे।