सौतेले पिता ने की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
जासं, लुधियाना शिमलापुरी स्थित चेत सिंह नगर में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के सात दुष्कर्म करने
By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 04:34 AM (IST)
जासं, लुधियाना
शिमलापुरी स्थित चेत सिंह नगर में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के सात दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना शिमलापुरी पुलिस आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की ने बताया कि वह इलाके के ही एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। उसका आरोपी सौतेला उसके कुछ समय बाद ही अश्लील हरकतें करने लगा था। रविवार को आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें