ध्या. तरनतारन..आनंदपुर साहिब जा रहे छह श्रद्धालु घायल
संवाद सहयोगी, खन्ना खन्ना में फ्लाईओवर बीजा पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में आनंदपुर साहिब में ह
संवाद सहयोगी, खन्ना
खन्ना में फ्लाईओवर बीजा पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में आनंदपुर साहिब में होला-मोहल्ला पर जा रहे बागड़ियां (तरनतारन) के छह श्रद्धालु घायल हो गए।
घायलों की पहचान दिलबाग सिंह (49) पुत्र गुरदित्त सिंह, कुलदीप सिंह (45), दिलबाग सिंह (47) पुत्र अनोख सिंह, ज्ञान सिंह (63) व संजीव कुमार (44) व धर्मवीर सिंह (27) के रूप में हुई। पांच घायलों को 108 एंबुलेंस मंजी साहिब के ईएमटी अर्जुन सिंह व पायलट अमरीक सिंह ने सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया। घायल धर्मवीर को बीजा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार गाड़ी में कुल नौ श्रद्धालु रविवार को अपने गांव से आनंदपुर साहिब के लिए निकले थे। रविवार शाम मंजी साहिब माथा टेकने के बाद वे फतेहगढ़ साहिब जा रहे थे। बीजा फ्लाईओवर पर तेज हवा के कारण उनकी गाड़ी का बोनट खुल गया। जिस पर चालक ने एकदम ब्रेक लगा दी और पीछे से आ रही बस गाड़ी से टकरा गई।