घर में प्लास्टिक डोर बेचता गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, खन्ना दोराहा पुलिस ने सिविल डिस्पेंसरी रोड इलाके में घर में प्लास्टिक (चाइना) डोर बे
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 01:02 AM (IST)
संवाद सहयोगी, खन्ना
दोराहा पुलिस ने सिविल डिस्पेंसरी रोड इलाके में घर में प्लास्टिक (चाइना) डोर बेचने के आरोप में जगदीश कुमार निवासी दोराहा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से डोर के पांच चरखड़े मिले।
जानकारी के अनुसार एएसआइ अवतार अली की अगुआई में पुलिस पार्टी बेअंत चौक में मौजूद थी तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त आरोपी अपने घर में प्लास्टिक डोर बेचता है। पुलिस ने तुरंत छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें