हरे कृष्ण-हरे राम महामंत्र पर झूमे भक्तजन
जासं, लुधियाना श्री राधा गोबिंद संकीर्तन मं संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) की ओर से हरिनाम संकीर
जासं, लुधियाना
श्री राधा गोबिंद संकीर्तन मं
संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) की ओर से हरिनाम संकीर्तन और रासलीला का आयोजन दुर्गा पुरी, बड़ी हैबोवाल में किया गया। सुरिंदर धवन और धवन परिवार ने श्री ठाकुर जी का पूजन किया। संकीर्तन की शुरुआत मंडल के केशव जोशी व विशाल अरोड़ा ने गणेश वंदना और हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र से की।
उन्होंने ठाकुर जी के भजन 'मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कान्हा मेरा नाम हो रहा है' आदि भजनों से समां बांधा।
इस अवसर पर विशाल ढल्ल, रजत अरोड़ा, संजय गुप्ता, तरुण सलूजा, शुभम ढल्ल, सौरभ कवात्रा, अरुण टंडन, नितिन गुप्ता, नीरज, आशुतोष गुप्ता, राजीव खोसला, राहुल बस्सी, मुनीश बस्सी, प्रवीण शर्मा, सतीश, प्रिंस शर्मा, हनी सिक्का, विकास धवन, आनंद, पीयूष व विक्रम आदि मौजूद थे।