तलाशी लेने पर हवालातियों ने की पुलिस की पिटाई
जागरण संवाददाता, लुधियाना : सेंट्रल जेल में हवालातियों ने पुलिसकर्मी को पीट दिया। दिल्ली अदालत मे
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 10:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लुधियाना : सेंट्रल जेल में हवालातियों ने पुलिसकर्मी को पीट दिया। दिल्ली अदालत में पेशी से लौटने के बाद जेल परिसर में दो हवालातियों की तलाशी ली जा रही थी। उसी दौरान भड़के हवालातियों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट गुरबचन सिंह की शिकायत पर आरोपी अमनदीप और मनबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुरबचन सिंह ने बताया दोनों हवालाती 15 नंवबर को दिल्ली अदालत में पेशी के लिए गए थे। शुक्रवार देर रात वे जेल में लौटे। इस दौरान गेट पर खड़े पुलिसकर्मी बलबीर सिंह ने दोनों की तलाशी ली तो वे भड़क गए और बलबीर को पीटना शुरू कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें