पुलआउट.. सीआइसीयू का प्रतिनिधिमंडल जापान रवाना
जागरण संवाददाता, लुधियाना :अ चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू) का एक प्रतिनिध
जागरण संवाददाता, लुधियाना :अ चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू) का एक प्रतिनिधिमंडल नई तकनीक से रू-ब-रू होने के लिए शुक्रवार को जापान रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल वहा आयोजित होने वाले 27वें जापान अंतरराष्ट्रीय मशीन उपकरण मेले का हिस्सा बनने गया है। तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अध्यक्ष अवतार सिंह और महासचिव उपकार सिंह आहुजा की अगुआई में भेजा गया। प्रदर्शनी तीस अक्टूबर से चार नवंबर तक चलेगी। प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख उद्योगपति जीएस काहलों, जेपी सिंह, लखबीर कुमार औल व एसबी सिंह ने झडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल में रजनीश आहुजा, तेजविंदर सिंह, जतिंदर पाल सिंह, जगतार सिंह सोनी, नरेश कुमार, सत्यपाल सिंह, सुभाष गुप्ता, रजिंदर सिंह व अरविंदर सिंह धीमान मौजूद थे।