पार्टी की मजबूती के लिए बाजवा ने मांगे सुझाव
जासं, लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षे
जासं, लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की जमालपुर स्थित गोल मार्केट में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पुराने नेताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे। पंजाब कांग्रेस के सचिव संजीव भार्गव रौकी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाजवा ने इलाका निवासियों से भी बातचीत की। बाजवा ने पार्टी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करके और वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे छोटे-मोटे मतभेद भुलाकर पार्टी की बेहतरी के लिए कार्य करे और अकाली-भाजपा गठबंधन की जनविरोधी नीतियों को विरोध करें। पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयासों की जानकारी देते हुए बाजवा ने कहा कि कार्यकर्ता सार्वजनिक तौर पर विरोध प्रगट करने की बजाय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठ कर मसले को सुलझाएं। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के सदस्य महिंदर सिंह, केपी सिंह, पूर्व मंत्री अवतार सिंह हेनरी, लुधियाना कांग्रेस के प्रभारी फतेह जंग सिंह बाजवा, विधायक सुरिंदर डाबर, ब्लाक प्रधान संजय शर्मा, पार्षद वरिंद्र सहगल, हरजिंद्र लाली, लाली ग्रेवाल, संजय तलवाड़, पूर्व पार्षद आशा गर्ग, अशोक बग्गा, कैलाश कपूर, ऊषा मल्होत्रा आदि मौजूद थे।