एएस कॉलेज ने जीते 26 पुरस्कार
जासं, खन्ना पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा लुधियाना रीजनल सेंटर में करवाए गए युवक मेले में एएस क
जासं, खन्ना
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा लुधियाना रीजनल सेंटर में करवाए गए युवक मेले में एएस कॉलेज खन्ना के विद्यार्थियों ने 26 पुरस्कार जीते। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरएस झांजी ने बताया कि डॉ. गुरमीत सिंह डीन सांस्कृतिक गतिविधियों की अगुआई में उनके कॉलेज के विद्यार्थियों ने युवक मेले में 43 आइटमों में भाग लेकर व कुल 26 पुरस्कार जीते। इनमें 9 पहले, 8 दूसरे व 9 तीसरे स्थान के पुरस्कार हैं। कॉलेज की गिद्दा व कविशरी टीम के अलावा कविता उच्चारण व भाषण में पहला, कविशरी, वार-गायन, भंगड़ा, कविता लिखने व लोक गीत में से व्यक्तिगत तौर पर पहला स्थान हासिल किया। गीत या गजल, वार-गायन, इंडियन आरकेस्ट्रा महिलाओं के रिवायती गीत, कली गायन की टीमें ने दूसरा स्थान हासिल किया। इंडियन आरकेस्ट्रा, ग्रुप डांस व डीबेट में व्यक्तिगत तौर पर दूसरा स्थान मिला। ग्रुप डांस, भंगड़ा, परक्शन, ग्रुप सांग, रंगोली, पक्खी, क्रोशिया व ड्रामा में टीमों ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। गिद्दे में व्यक्तिगत तौर पर भी तीसरा स्थान मिला। कॉलेज विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर एएस मैनेजमेंट के अध्यक्ष राकेश गोयल, उपाध्यक्ष राजकुमार साहनेवालिया, महासचिव विजय शर्मा व कॉलेज सचिव जितेंद्र देवगन ने खुशी जताते हुए विजेताओं व टीम कनवीनर को बधाई दी।