भाजपा वर्करों ने लड्डू बांट व भंगड़ा डाल मनाया जश्न
संवाद सहयोगी, रायकोट हरियाणा व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा के चुनावों परिणामों से उत्साहित भाजपा न
संवाद सहयोगी, रायकोट
हरियाणा व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा के चुनावों परिणामों से उत्साहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के तलवंडी गेट पर एकत्रित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कपिल गर्ग की अगुवाई में जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान मुख्य मेहमान भाजपा के मंडल प्रभारी बीएस ढिल्लों, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद विजय कुमार जैन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कामरेड ज्ञान चंद का लड्डुओं से मुंह मीठा करवाकर, पटाखे चलाकर व ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा जिला जगराओं के उप प्रधान पवन धालीवाल व महासचिव डॉ. अजैब सिंह चाहल ने कहा कि आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में देश के सभी राज्यों में भाजपा और मजबूत होगी। इस मौके पर डॉ. गगनदीप, भाजपा जिला व्यापार सेल के कोआर्डिनेटर विनय डावर, भाजपा जिला एससी सेल के प्रधान सुंदर लाल, भाजपा मंडल के महासचिव अजय गिल, उपप्रधान संजीव गोयल, भाजपा जिला जगराओं के किसान मोर्चा के उपप्रधान सिकंदर धालीवाल, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लखविंदर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान नछतर कौर, महासचिव बलजीत कौर, शिव मंदिर बगीची मैनेजिंग कमेटी के प्रधान दर्शन लाल मिड्डा, भूषण जैन, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अंकुर डावर, हरीश वर्मा भी मौजूद थे।