कांग्रेस-पीपीपी गठबंधन ने कसी कमर
संवाद सहयोगी, जगराओं : आगामी कौंसिल चुनाव को लेकर कांगेस ने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के साथ मिलकर तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में रविवार को कांग्रेस व पीपीपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुक बैंक लाइब्रेरी में हुई। मीटिंग को संबोधित करते कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी व पीपीपी के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृतव वाली राजग सरकार के पास कोई नीति नहीं है। इस सरकार से दुखी होकर लोग राज्य में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस-पीपीपी को समर्थन देंगे। उन्होनें पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में ब्लाक कांगेन्स के प्रधान गोपाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पन्ीतम सिंह अखाड़ी, सुखपाल सिंह खैहरा और राजेशइंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकारी गलत नीतियों के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि इस बार कांग्रेस- पीपीपी के साथ मिलकर कौंसिल चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी सदस्य अजमेर सिंह सीविया, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान दविंदर कथूरिया, पूर्व सीनियर उप-प्रधान रविंदर सभ्रवाल फीना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कुमार गुर्जर, देवव्रत शर्मा, कांग्रेस देहाती प्रधान जगजीत सिंह कांऊके, पूर्व पार्षद काला कल्याण, कमलजीत सिंह बिट्टू, बलवीर सिंह, कंवरपाल सिंह, कांग्रेस नेता सन्नी कक्कड़, नछतर दोधरिया, मास्टर सरबजीत लाल वर्मा, अजय कुमार ढांडा, युवा कांग्रेस नेता सतिंदरपाल सिंह काका, कुलदीप सिंह घागू, लवली शर्मा, पंकज कौड़ा व राजपाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।