हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर मजदूर झुलसा
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 10:25 PM (IST)
जासं, लुधियाना : ताजपुर रोड पर स्थित एक मकान में छत पर सरिया ले जा रहा एक मजदूर हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आकर झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ताजपुर रोड निवासी शोभाकांत मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। सरिया लेकर नीचे से ऊपर जाने के दौरान सरिया हाई वोल्टेज तारों से टकरा गया। इससे जोर का धमाका हुआ। लोग मौके पर पहुंचे तो शोभाकांत गंभीर हालत में पड़ा था। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह करीब 70 प्रतिशत झुलस गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें