छोटा हाथी पलटा, पांच महिलाओं सहित 9 घायल
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फत्तूढींगा में पड़ते गांव परवेज नगर में शनिवार की सुबह बाइक
संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना फत्तूढींगा में पड़ते गांव परवेज नगर में शनिवार की सुबह बाइक चालक को बचाते हुए संतुलन खो जाने छोटा हाथी पलट गया। हादसे में छोटा हाथी में सवार 5 महिलाओं सहित 9 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डा. कुलदीप ¨सह के अनुसार आठ घायलों की हालत खतरे से बाहर है तथा उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार छोटा हाथी चालक तरनतारन ठट्ठा गांव से कपूरथला में आलू की पुटाई के लिए लेबर लेकर आ रहा था। जब वह परवेज नगर में नजदीक पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से छोटा हाथी पलट गया। हादसे में छोटा हाथी सवार हरजीत कौर, पत्नी मेजर ¨सह निवासी गांव ठट्ठा, कुलदीप कौर, पुत्री हीरा ¨सह, कुलविन्दर पत्नी प्रगट ¨सह, गुरमीत कौर, पत्नी सुखदेव सभी निवासी गांव ठट्ठा थाना तरनतारन, शरनजीत कौर, बेटी मंगल ¨सह, निवासी गांव औसमा, जसबीर कौर, पत्नी गुरजीत, निवासी तरनतारन, गुरदेव ¨सह, पुत्र दारा ¨सह गांव औसमा, लखविन्दर ¨सह, पुत्र गुरदेव ¨सह निवासी औसमा, सरबजीत ¨सह, पुत्र दयाल ¨सह निवासी तरनतारन गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कपूरथला सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना फत्तूढ़ींगा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।