हमीरा पहुंचे राणा, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
संवाद सूत्र, सुभानपुर : कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत ¨सह ने शनिवार को गांव हमीरा का दौरा किया। जहां उन
संवाद सूत्र, सुभानपुर : कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत ¨सह ने शनिवार को गांव हमीरा का दौरा किया। जहां उन्होंने कांग्रेस के दफ्तर में पहुंच कर नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया तथा पार्टी वर्करों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास और नशे के खात्मे के लिए अपने विचार पेश किए। उन्होंने कांग्रेसी वर्करों को बताया कि गांव की समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। इस मौके कांग्रेसी नेता रणजीत ¨सह राणा भुलत्थ और दलजीत ¨सह नडाला भी उपस्थित थे। ढिलवां ब्लाक कांग्रेस प्रधान लख¨वदर ¨सह ने कांग्रेसी वर्करों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दलजीत ¨सह नडाला, लख¨वदर ¨सह, हरगो¨बदर ¨सह, रत्न ¨सह, परमजीत कालिया, विजय शर्मा, अरुण शर्मा, सुख¨वदर सोही, लवली कालिया, बल¨वदर ¨सह, सतनाम ¨सह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।